चतरा से महेंद्र कुमार यादव
चतरा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिमरिया कानूनी सहायता केंद्र, बगरा कानूनी सहायता केंद्र और पीरी कानूनी सहायता केंद्र के विधिक कार्यकर्ता चिंतामणि पाठक सुबोध कुमार शर्मा, धर्मवीर बैठा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सिमरिया प्रखंड के हर्षनाथपुर, बंहे बिरहोर टोला, जबड़ा बिरहोर टोला, हफुवा एवं शीला शामिल है। कार्यक्रम में बच्चों को किसी तरह के काम मजदूरी में नहीं लगाने के संदर्भ में जानकारी दी गयी। बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2021 की थीम कोरोनावायरस के दौर में बच्चों को बचाना है। इस अवसर पर विधिक कार्यकर्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कानूनी सहायता केंद्र के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।