सिमरिया(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में विश्व बाल श्रम प्रतिषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन सिमरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। विधिक कार्यकर्ता चिंतामणि पाठक, सुबोध कुमार शर्मा, धर्मवीर बैठा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा एवं अन्य के द्वारा सिमरिया प्रखंड के हर्ष नाथपुर, बनहे बिरहोर टोला, जबड़ा बिरहोर टोला, हफुवा एवं शीला में जागरुक्ता शिविर का आयोजन कर बच्चों को किसी तरह के काम (मजदूरी) में नहीं लगाने के संदर्भ में जानकारी दी गई। बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2021 की थीम कोरोनावायरस के दौर में बच्चों को बचाना है, पर विधिक कार्यकर्ताओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कानूनी सहायता केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी लोगों को दी।