पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढीबीर गांव में जमीनी विवाद में दो परिवारो के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमें बबलू साव, रामजनम साव, संजय साव एवं बम्बे साव घायल हो गये हैं। सभी को इलाज के लिए चैनपुर सीएससी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी करायी है। इसमें 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रथम पक्ष बबलू साव के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर गोतिया परिवार के सुनील साव, अर्जुन साव, मुकेश साव, बम्बे साव, सुधीर साव, अनील साव आदि के खिलाफ लाठी-डंडे से मारपीट करने की प्राथमिकी करायी है। वहीं संजय साव ने रामजन्म साव, बबलू साव, हरिवंशी साव, प्रदीप साव, संतोष साव, छोटू साव, अनु साव, लाला साव, सुरेंद्र साव, बालू साव एवं पिंटू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी करायी है। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।