रामगढ़।विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वधान में शुक्रवार शाम को स्थान बजरंग बली मंदिर नया बस स्टेंड रामगढ में, पं मदन मोहन मालवीय कि पूण्य तिथि रामगढ के मनाई गई,। इसमें ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश के मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा मदन मोहन मालवीय जी का जन्म 25,12,1861 को प्रयागराज मै हुआ था। उनके पिता का नाम पं ब्रजनाथ व माता का नाम मूना देवी था वे 7 भाई बहन थे ।पं मदन मोहन मालवीय ने ही बनारस हिन्दु यूनिवर्सिटी का निर्माण 1915 ई मै करवाये थे। वे स्वतन्त्रता सेनानी भी थे,। काशी नरेश ने 1360 एकड जमीन व एक मन्दिर ओर एक धर्मशाला दान मे दिया था ,।वही मुख्य अथितीथ विश्व ब्राह्मण संघ के कमलनाथ चौधरी ने कहा पं मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता, वकील एवं स्वतंत्रता संग्राम मे भी योगदान दिये,। उन्होने कलकता से पढ़ाई की थी, ।महात्मा गांधी ने उन्हे महामना की उपाधि दी थी, इस अवसर पर मुख्य रूप से महेन्द्र दुबे, अनूज तिवारी, रवि मिश्रा , अरूण बनर्जी, प्रणव मिश्रा, मुना मिश्रा,रामानन्द मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, रामाशकर उपाध्याय, सुनिल दूबे, अमित कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।