लिट्टीपाड़ा: प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक राजेंद्र मालतो की अकाल मृत्यु मंगलवार प्रातः हो गया।विद्यालय के सहयोगी शिक्षक अशोक साहा ने बताया कि राजेन्द्र मालतो लम्बे समय से बीमार चल रहा था।वह छोटा सुरजबेड़ा का निवासी था। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है।असमय अकाल मृत्यु होने से प्रखण्ड क्षेत्र के पारा शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी।प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस दिया।और कहा कि राजेन्द्र के परिवार के सहयोग करने के लिए सरकार से गुहार लगाई जाएगी।