इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पितीज में 3 मार्च को किवा आयुर्वेद सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर का उद्घाटन मुखिया कुसुम देवी, आयुर्वेद संस्था के डॉ. विकास गिरी, संस्था के एडवाइजर विजय कुमार गोस्वामी आदि ने संयुक्त रुप से विधिवित फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्था के लोगों ने बताया कि संस्था हर बुधवार को कैंप लगाकर निःशुल्क परामर्श एवं कानूनी सलाह दिया जाएगा। वहीं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं, अभियान आत्मनिर्भर भारत के तहत बेरोजगारी दूर करने पर जोर दिया गया। डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सप्ताह में 1 दिन बुधवार के जांच किया जाएगा। वही डॉ.संगीता देवी ने बताया कि पुराने से पुराने बीमारी का आयुर्वेदिक दवा के द्वारा इलाज किया जाएगा। वही इस अवसर पर दर्जनों महिला व पुरुषों ने निःशुल्क जांच करवाया। मौके पर आजसू कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार साव, विजय दांगी, उप मुखिया मुकेश साव, टहल साव, पप्पू गुप्ता सहीत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।