गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के हेंठ टोला निवासी शिक्षक महेन्द्र प्रसाद दांगी ने पुत्री के विवाह से पूर्व संयुक्त रुप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सकल्प लिया। इस दौरान शिक्षक ने बताया कि भारत के विभिन्न भागों में पेड़ों की पूजा प्रथा का प्रचलन है। झारखंड और बिहार में विवाह समारोह के दौरान विवाह से पूर्व आम का विवाह का रिवाज है। इसे हम सभी ने अलग पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में विवाह से पूर्व पौधारोपण करने का कार्य किया गया। शिक्षक की बेटी कनक ने सगे-संबंधियों व ग्रामीणों संग गाजे-बाजे के साथ मां कौलेश्वरी मेला टांड पहुंचकर स्मृति पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। मालूम हो कि शिक्षक महेन्द्र प्रकृति प्रेमी है, इनके द्वारा ही दोस्तों के साथ मिलकर कौलेश्वरी मेला टांड में स्मृति पार्क का निर्माण करवाने के साथ 40 पेंड़ लगए हैं। पौधरोपण में सीताराम दांगी, गंगाधर दांगी, अर्जुन कुमार, जितेंद्रनारायण दांगी, मुकेश कुमार सहित कई सगे संबंधी शामिल थे।