रामगोपाल जेना
चाईबासा: नक्सल अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एरिया कमांडर रोड़े कडुलना उर्फ सुखराम दस्ता के दो सक्रिय सदस्य को पुलिस एवं सुरक्षा बल ने हथियार एवं पीएलएफआई परसों के साथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक। पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की प्रतिबंधित PLFI नक्सली संगठन के एरिया कमाण्डर रोड़े कडुलना उर्फ सुखराम दस्ता का चाईबासा एवं खूंटी जिला का सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पदाधिकारी द्वारा चाईबासा जिलाबल एवं खूँटी जिलाबल तथा सी०आर०पी०एफ० 94 बटालियन का एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान चाईबासा एवं खूँटी जिला का सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिससे नाम पता पुराने पर क्रमश अपना अपना नाम
1. बढ़ाईया भेंगरा उम्र करीब 20 वर्ष पे0- दीना भँगरा, सा० रोन्हे थाना तपकारा जिला खूंटी एवं
2. मिलु कंडुलना उम्र करीब 27 वर्ष पे0 स्व० राबी कंडुलना सा० ग्राम केंडके, थाना बंदगाँव जिला पं० सिंहभूम चाईबासा बताया तथा अपने आप को प्रतिबंधित PLFI नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य बताया। उक्त पकड़ाये दोनो व्यक्तियों के पास से एक देशी कट्टा 11 जिंदा कारतूस, 06 PLFI पर्चा, 01 PLFI चंदा रशिद, 01 मोबाईल फोन एवं एक फोविड-19 टीकाकरण पर्चा को विधिवत जप्त कर उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के संदर्भ में बंदगाँव थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर उचित कानूनी कारवाई की जा रही है।