रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष चंदन झा के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम को चाईबासा पुलिस ने रोक दिया । जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन झा ने कहा कि पुलिस ने पुतला को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने यह भी राज्य में आए दिन हत्या के विरोध के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे परन्तु प्रशासन द्वारा पुतले की छिना छपटी हुई राज्य में दिन प्रतिदिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं; धनबाद के ए डी जे उत्तम आनंद की नृशंस हत्या सहित पिछले 3 दिनों में राँची के प्रतिष्ठित वकील समेत 4 लोगों की हत्याएं हुई। यह न्यायपालिका पर सीधा प्रहार है, इससे आम जनमानस व्यथित हो रही है। ऐसी घटनाएँ अति संवेदनशील मुद्दा का रूप ले रही है। भाजयुमो अध्यक्ष ने सोरेन सरकार की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से या तो इस्तीफा देने या दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा देने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप सुलतानिया, दिनेश चंद्र नंदी, विकाश शर्मा, सनी पासवान, आलोक झा, आलोक मिश्रा, मुकेश जोगी, भीम सिंह तिरिया, हर्ष रवानी, विनोद सिन्हा, पप्पू, अक्षय खत्री, गोविंद शर्मा, सुभाष जोंको, मणिकांत पोद्दार, दिलीप साव, संतोष ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।