पत्थलगड़ा(चतरा)। 27 मार्च को पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड कर्मी व पंचायत प्रतिनधियों आदि ने एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। होली मिलन में बीपीओ सुबोध पासवान, नावाडीह मुखिया मेघन दांगी, बरवाडीह मुखिया प्रतिनिधि महेश दांगी, बीटीएम मुकेश कुमार सिंह, पीडीएस संघ के अध्यक्ष सीताराम दांगी, समाजसेवी नंदकिशोर दांगी, संजय दांगी, पत्रकार मो सेराजुल, नाजिर सुरेश मिस्त्री, पंचायत सचिव शेष सिंह, सभी डीलर, राजस्व कर्मचारी सरजू राम, सभी रोजगार सेवक व अन्य प्रखंड कर्मी शामिल थे।