गांव-गांव-घर-घर से निकलने को तैयार हैं रैयत
रामगोपाल जेना
चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत बादुड़ी गांव जनजागरण अभियान बुधवार को चलाया गया। जिसमें विधायक दीपक बिरुवा ने उपस्थित ग्रामीणों से अपनी जमीन गांव-घर बचाने के तैयार रहने का आह्वान किया।
इस पर ग्रामीणों ने विधायक जी के नेतृत्व में साथ मिलकर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। इस अभियान में रैयतों ने गांव गांव- घर-घर से भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि रुंगटा ग्रुप द्वारा ईचा खरकाई नदी में अतिक्रमण करना ग़लत है। नदी का कैचमेंट एरिया छोड़ना चाहिए। जनजागरण अभियान में मानकी शिवचरण पाड़िया, बादुड़ी मुंडा अरदन कुदादा, चिमीहातु मुंडा लंकेश्वर कुदादा, चढ़ाई मुंडा बसंत नायक, सिंदरी मुंडा विजय सिंह तियू,गाईसुटी मुंडा सुरजीत सिंह सामड, नाकाहासा मुंडा, कुजू के नरसिंह हेंब्रम समेत काफी संख्या में रैयत अभियान में शामिल हुए।