हिरणपुर : थाना परिसर में शनिवार को जन सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का ने की। बैठक में धान कटनी, दीपावली व छठ पूजा को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित ग्राम प्रधानों को थाना प्रभारी मदन कुमार ने कहा कि विवादित धान कटनी क्षेत्र में आपलोग सजग रहे। किसी भी तरह की जानकारी होने पर तुरंत देने को कहा गया। वहीं उपस्थित लोगों ने ओवरलोड बालू लदे वाहन को नियमित गति से चलने व ढककर परिवहन की मांग की। इसके अलावा छठ पूजा में नो इंट्री की मांग की गई। पहले अर्ग के दिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक व दूसरे अर्ग के दिन सुबह 3 बजे से सुबह 8 बजे तक मुख्य मार्ग में नॉ इंट्री की मांग की गई। जुआ, लॉटरी को नहीं खेलना है। अगर ऐसा होता है तो इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र भगत, मोहनलाल भगत, सुकुमार सेन, चंदन भगत, सहदेव साहा, एएसआई सनातन मांझी, सोहराब खान, राजेश राम आदि मौजूद थे।