बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव अपने समर्थकों के साथ बरसोत एवं श्रीनगर गांव पहुंच कर ग्रामीणों की सुध ली। बताया गया कि बरसोत निवासी फागु रजक व श्रीनगर निवासी बंशी यादव का असामयिक निधन बीते दिनों हो गया था। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से भेंट कर गहरा शोक प्रकट किये। वहीं पीड़ित परिवारों को ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि हम सब इस दुःख की घड़ी में आपके साथ हैं। वहीं बरसोत निवासी स्व फागु रजक के परिवार को तत्काल आर्थिक मदद भी किए। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, समाजसेवी संतोष रजवार, रितेश गुप्ता, अरबिंद रजवार, दीपक पाठक, राजकुमार यादव, पंसस वनबिहारी चंद्रवंशी, सिकंदर केशरी, मुकेश केशरी, सुजीत कुमार, शैलेश कुमार, दामोदर महतो, कृष्ण मोहन यादव, काली यादव, महादेव यादव, दिनेश यादव, अनील यादव, मनोज यादव, प्रमेश्वर यादव, बासुदेव यादव, ईन्द्रदेव यादव, रवी यादव, सीताराम यादव, प्राकाश यादव, रामशहाय यादव, दोदी यादव, बालेश्वर यादव, रामु यादव, रामचंद्र यादव, ईश्वर यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे।