चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग): मानगढ़ स्थित बगीचा में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कृष्णा जल फ़िल्टर वाटर मिनी प्लांट का उदघाटन किया। इससे पूर्व संचालक कृष्णा साव ने अतिथियो को बुके देकर किया स्वागत। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा की मिनी प्लांट लगने से स्थानीय लोगों को सस्ती दर पर शुद्ध जल मिलेगा। कहा मिनी प्लांट स्थापना से आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा। संचालक ने कहा घर घर तक शुद्ध जल पिलाना हमारा लक्ष्य है। मौके पर भाजपा हज़ारीबाग़ जिला महामंत्री राजेश सहाय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश गुप्ता, स्थानीय मुखिया आरती देवी, पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह, शिवकुमार चन्द्रवंशी, आंनद सिंह, अस्वनी शर्मा, देवनारायण दाँगी, मनोज सिंह, सनोज कुमार, सनाउल्ला अंसारी, नारायण प्रजापति, मदन साव, जयनदान महतो, रामसेवक दाँगी, देवेंद्र यादव, अविनाश चन्द्रवंशी, शिवरतन दाँगी सहित दर्जनों लोग