पथरगामा : शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड के चिलरा पंचायत अंतर्गत बलिया ग्राम में स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। महिला कांग्रेस की प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी एवं प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो की अगुवाई में महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के आवास बलिया ग्राम में स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रहित में उन्होंने जितना कार्य किया अब तक किसी नेताओं ने नहीं किया। कहा कि आज हम लोग उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। आज जितनी भी योजनाएं भारतवर्ष में चल रही है, सब स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष विजय तिवारी एवं प्रखंड सचिव रामजीवन सिंह ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महेशलिटी पंचायत अध्यक्ष हरि प्रसाद महतो, लतौना पंचायत अध्यक्ष दिलीप मांझी, भूदेव पंडित मोहम्मद अकबर, साजिद मोहम्मद तबरेज के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।