हज़ारीबाग़ : हजारीबाग के समर्पित वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक होटल उपलक्ष मटवारी में कांग्रेसी नेता अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें हजारीबाग काँग्रेस संगठन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार असफल हो चुकी है राज्य की आमजनता को मुलभुत सुविधा भी उपलबध नहीं करवा पा रही है आज नगर निगम का मनमानापन अपने यहां चल रहा है। होल्डिंग टैक्स पांच गुना बढ़ा दिया गया है, तो दूसरी तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बिजली और जल आपूर्ति की स्थिति भी दयनीय है। जनता के इन सवालों को संगठन के माध्यम से जिस तरीके से कांग्रेस को उठाना चाहिए, हम उठा नहीं पा रहे हैं। 27,000 नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुंजा देवी जनता के बीच कहीं नजर नहीं आ रही हैं, जिससे आम जनों के साथ-साथ कांग्रेसजनों में भी आक्रोश है। मांडू विधानसभा प्रभारी विरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी गोपाल साहू भी जनता के सवालों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, जबकि यहां की जनता ने और ढाई लाख मत का आशीर्वाद दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गाढ़ी कमाई का पैसा चुनाव में लगवा कर पैसा नहीं दे रहे हैं, बल्कि पैसा देने के नाम पर उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार के आने के बाद कांग्रेस संगठन कमजोर हुआ है। इनके रहते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव जीत पाना असंभव है, इसलिए समय रहते हुए संगठन में परिवर्तन होना चाहिए। मंच संचालन साजिद हुसैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने की। इस बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में दिनेश सिंह राठौर शशि मोहन सिंह विजय कुमार यादव,नरेंद्र कुमार आबिद हुसैन संजय तिवारी डॉ जमाल अहमद लाल बिहारी सिंह नारायण यादव गोविंद राम रंजीत यादव राजू चौरसिया शोएब अंसारी लख राज सिंह सलीम रजा अजीम खान जहांगीर शेख़ दिनेश गोस्वामी लक्ष्मण कुमार विश्वास कुमार सोहेल अख्तर भुनेश्वर प्रसाद सतेंद्र कुमार आदि शामिल थे।