रामगढ़: देवकीनंदन बेदिया, झामस संबंध AIPF एवं नीता बेदिया, ऐपवा संबंध AIPF ने ग्राम घुटूवा में धरना पोस्टरींग के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि ज्ञात हो कि कि भाजपा की सरकार केंद्र में आते हीं देश व झारखंड के मानवाधिकार, सामाजिक, बुद्धिजीवी, लोकतांत्रिक ,प्रगतिशील आवाज उठाने वाले लोगों को चुन-चुन कर उन्हें गिरफ्तार कर जेलों में कैद कर उनकी आवाज को पूरी तरह से बंद करने की साजिश के तहत फादर स्टेन स्वामी सहित अन्य 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल की यातनाएं दी जा रही है । इसमें फादर स्टेन स्वामी वर्तमान स्थिति में ,जेल में,शारीरिक रूप से काफी कमजोर है वे बोलने, खाने-पीने, पढ़ने- लिखने के स्थिति में नहीं है और उन्हें ऐसे खराब स्थिति में अच्छा हॉस्पिटल में इलाज करने के बजाए जेल में बंद करके रखा गया है।
फादर स्टेन स्वामी लगातार देश एवं झारखंड के आदिवासियों की अधिकार की आवाज को उठाते थे और हमेशा उनके भूमि के अधिकार,विस्थापन की समस्या,स्थानीय नीति की आवाज को बुलंद करते रहते थे।
आज AIPF झारखंड के बैनर तले झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा यह मांग करती है :–
1. गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को अविलंब रिहा करो!
2. गंभीर रूप से बीमार फादर स्टेन स्वामी की रिहाई के लिए झारखंड सरकार पहल करो!
3. जल, जंगल, जमीन के अधिकारों की आवाज उठाने वाले फादर स्टेन स्वामी को रिहा करो!
4.मानवाधिकार- सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमले बंद करो!
5. जेलों में बंद तमाम आंदोलनकारी सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को अभिलंब रिहा करो!
6. मानवाधिकार- नागरिक अधिकारों पर हमले बंद करो!
7. जन आंदोलनों पर राज्य दमन बंद करो!
8. कोराना काल में जेलों में बंद सभी राजनीतिक बंदियों, सामाजिक- मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को अभिलंब रिहा करो!
9. लोकतांत्रिक आवाज उठाने वालों पर यूएपीए- काले कानूनों का इस्तेमाल बंद करो!
10. लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला नहीं चलेगा