पोस्टमास्टर के पद पर नीरज कुमार बक्शी को किया गया नियुक्त
बरही (हजारीबाग): बरही प्रखंड के नगर बरसोत मे पोस्ट ऑफिस पिछले ग्यारह वर्षों से बंद पड़ा था। जिसका पुनर्गठन गुरुवार को किया गया। पुनर्गठन पोस्टल विभाग कोडरमा के पदाधिकारी ओम रसियार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें पोस्ट मास्टर के रूप में बरसोत निवासी स्व. सुबोध कुमार बक्शी के पुत्र नीरज कुमार बक्शी को नियुक्त किया गया। नव पदस्थापित पोस्ट मास्टर ने नगर बरसोत के पोस्ट ऑफिस में वृक्षारोपण कर पद ग्रहण किया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों के द्वारा नव पदस्थापित पोस्ट मास्टर नीरज कुमार बक्शी को बुके देकर बधाई दी गई। मौके पर मदन बाबू, हरेंद्रनाथ कर्णदेव, दिवाकर पाठक, प्रधान प्रतिनिधि विष्णुधारी महतो, उदय पाठक, विनोद पांडेय, सिकंदर केसरी, वनबिहारी चंद्रवंशी, मुकेश बक्शी, मुकेश केसरी समेत कई लोगों उपस्थित थे।