मिहिजाम से मिथिलेश निराला की रिपोर्ट
मिहिजाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के उपरांत केंद्र द्वारा निर्देशित भाजपा की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 14 मार्च को जिला स्तर पर महिला दिवस को मनाने के लिए सभी जिलों के लिए प्रभारी की नियुक्ति किया है। जिसके तहत महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री रीता शर्मा को दुमका जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि जामताड़ा जिला के लिए महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता रक्षित को बनाया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मोर्चा प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 14 मार्च को महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर इसे सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश की ओर से जारी सभी जिलों के प्रभारी की घोषणा की गई है।