बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : विगत कई वर्षों से जनहित के कार्यों से जुड़े समाजसेवी बरही हरला ग्राम निवासी बद्री यादव वर्ष 2010 से लगातार बरही पश्चिमी जिला परिषद सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार बरही पश्चिमी भाग महिला सीट के रूप में आरक्षित होने के कारण बद्री यादव की पत्नी रिंकू देवी चुनावी समर में उतरेंगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पद, पॉवर और पैसे की कोई लोभ- लालच नहीं है। जनता के अधिकारों को दिलाने के लिए वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। बरही पश्चिमी भाग में कई जन समस्याएं मुंह चिढ़ा रही है। जनसमस्याओं का निदान करना और जनता की सेवा करना ही पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र की जनता का साथ और आशीर्वाद मिला तो हर गरीब, किसान व जरूरतमंद का आवाज बनेंगे। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही हकदार को दिलाने, लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं शिक्षा, युवाओं को रोजगार, कृषि, खेल जगत, बिजली, पानी, सड़क हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र को सुखी – समृद्ध बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।