★ राजद ने सादगी पूर्वक मनाया 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह
★ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया वर्चुअल मीटिंग
दुमका। राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह जिला कार्यालय खुटा बांध में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव के अध्यक्ष में सादगी पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष ने पार्टी का ध्वज फरहा कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया। तत्पश्चात केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए 25 वें स्थापना दिवस की बधाई दिया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने समाजवादी नेता रामविलास पासवान की जयंती उसके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नई दिल्ली से एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई नेताओं ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आम कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संदेश देते हुए बधाई दिया। अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा था 25 वर्षों के दौरान पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन दल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखने का काम नहीं किया है। जनमुद्दों पर आंदोलन करते हुए वंचित समाज, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी भाइयों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए राजद हमेशा मुखर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी के सफल दिशा निर्देश में आज राजद का संगठन देश के सभी प्रदेशों में है और हमारे नेता समाज के अंतिम पायदान लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में सफल रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा व जितेश कुमार दास, युवा नेता प्रमोद पंडित, हरि मंडल उर्फ झारखंडी लालू, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश सचिव अफरोज आलम, कामदेव यादव, ललित यादव, सुशील राय, जामा प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर पंडित, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतीस महतो, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई, काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष जुलकर अंसारी, जरमुंडी युवा प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, शेष कुमार, ओमियो घोष, गोलक बिहारी महतो, विजय सोरेन, जोसेफ हांसदा, राजेश हांसदा, संतोष मंडल, अनिल पंडित, अनिल राउत, ताहिर, श्यामलाल टुडु, वरुण मंडल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।