रामगढ़। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर भानु प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश महासचिव बनाया है। इस बात की जानकारी मिलने पर भानु प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन को धारदार एवं सक्रिय बनाने की बात कही है।