काटे केक, की दीर्घायु की कामना, पार्टी संगठन की मजबूती दिया गया बल
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: राजद पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा सिमरिया किसान भवन में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्मदिन मनाया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटे गए। एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी और पार्टी सुप्रीमो श्री यादव का दीर्घायु की कामना की गई। यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शारदा देवी, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार पांडेय और सरयू राणा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस बीच जिला अध्यक्षा श्रीमती देवी और श्री पांडेय ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में संगठन पूरे देश में परचम लहरा रहा है और आने वाले दिनों में राजद पार्टी की सत्ता होगी। उन्होंने कहा पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत होगा। इसके लिए जिले के समस्त प्रखंडो और पंचायतों में कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कोविड वैक्सीन लेने की अपील की है। मौके पर आनंद प्रकाश, प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, सारो देवी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।