अनाया मिश्रा एवं रणविजय साह बने सिटी प्रिंसेस एवं सिटी प्रिंस
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: रोहित फाइन आर्ट्स एकेडमी द्वारा महात्मा गांधी न्यू पार्क में आयोजित मिस्टर एंड मिस इंटर डिस्ट्रिक्ट फैशन शो प्रतियोगिता में चक्रधरपुर शहर की कृतिका कुमारी मिस डिस्ट्रिक्ट एवं राजवीर सोनी बने मिस्टर डिस्ट्रिक्ट। वही ग्रुप डी में मिस्टर सीकेपी बने वैभव साव एवं मिस सीनी बनी रीत महापात्र। ग्रुप सी में मिस्टर सीकेपी बने ईशान पुष्पराज एवं मिस सरायकेला बनी नव्या शर्मा। ग्रुप बी में मिस्टर सीकेपी बने राजवीर सोनी एवं मिस सीकेपी बनी कृतिका कुमारी। वही सिटी प्रिंस एवं सिटी प्रिंसेस की खिताब रणविजय साह
एवं अनाया मिश्रा ने अपने नाम किया।मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सन्नी उरांव, राजू कसेरा, विनय मिश्रा, विनोद भागेरिया, नीतू साह, प्रतिभा विकास, विशाखा भागेरिया, नारायण दास, नुपुर बनर्जी , सुहरिता रॉय के हाथो सम्मानित किए गए। वही जज स्वरूप संजय बोस अंकिता दाहाल एवं मंजूरी दास मौजूद रही।