कोडरमा। जिला स्तरीय सोशल मीडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव थी। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनुप जोशी किया। उक्त बैठक मे सोशल मीडिया के जुझारू कार्यकर्ता गण को विधायक के अलावे सूर्य प्रताप मेहता, मनोज कुमार झुन्नू, संजीव कुमार यादव, बिजय यादव, दिनेश सिंह, अर्जुन यादव आदि ने सम्बोधित किया। वहीं संबोधन में डॉ. नीरा यादव ने सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा की आप लोग हमेशा प्रखरता के साथ आगे रहें। साथ ही विकास कार्यों की सूचना हर लोगों तक पहुंचाएं। इस दौरान उन्हें कई टिप्स देते हुए कहा की सच्चाई को जनता के पास आप ही लोग पहुंचा सकते हैं, इसलिए आपलोगों को हमेशा तत्पर रहने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री अनूप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा संजीव कुमार यादव, प्रवीण पाण्डेय, आकाश वर्मा, विजय यादव, मुकेश कुमार, दिनेश सिंह, जय शंकर प्रसाद, यमुना यादव, राजा यादव, बिट्टू सिंह, अर्जुन यादव, सोनू पांडेय, विजय यादव, भोला यादव, टिंकू यादव, शिवशंकर यादव, रोहित जायसवाल, नरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, प्रिंस कुमार, रामबचन यादव सहित सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।