बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) :भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सेवा विभाग के अंतर्गत सेवा उपक्रम कार्यक्रम के तहत बरही के केवाल बिरोहोर टोला में शिविर लगाया। शिविर के माध्यम से आरएसएस व विहिप के लोगों ने बिरहोर जनजाति परिवारों के बीच गर्म एवं सामान्य कपड़ा बांटे। वहीं उनके बच्चों के बीच बिस्किट भी वितरण किया। मौके पर आरएसएस के लोगों ने जगह जगह बिरसा मुंडा के तस्वीर का फोटो चिपकाया और बिरसा मुंडा का जीवन के अनुभूतियों का मार्ग दर्शन करवाया।शिविर में खंड कार्यवाह प्रभु राणा, सह क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव, सह जिला सेवा प्रमुख प्रमुख राजेश केशरी, बरही खंड सेवा प्रमुख प्रिंस रविशंकर प्रियदर्शी, जिला गौ रक्षा सेवा प्रमुख गोविंद राम, विहिप प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर साहू, प्रखंड संयोजक बजरंग दल के कैलाश ठाकुर, राजकुमार यादव, अभय कतरियार, डॉ कृष्णा कुमार केशरी, राजकुमार यादव, राजकुमार केशरी अमित गौरव आदि शामिल हुए।