पंजाब रेजीमेंटल सेंटर में 20 वां कारगिल दिवस मना
युद्ध स्मारक कारगिल युद्ध में हुए शहीदों को किया नमन, दी गई श्रद्धांजलि
रामगढ़। रामगढ़ छावनी में स्थित पंजाब रेजीमेंटल सेंटर के युद्ध स्मारक पर शुक्रवार को 20 वां कारगिल दिवस मनाया गया। इस दौरान सेंटर के ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग सेना मेडल स्टेशन कमांडेंट ने कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, सिख रेजिमेंटल सेंटर, स्टेशन के अधिकारी और अन्य पदों ने भी युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम पूरी सैन्य रीतिरिवाजों के साथ मनाया गया। मौके पर ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग नर कहा कि कारगिल विजय में भारतीय सेना का अहम योगदान था। विजय में सैनिकों ने 1999 में कारगिल से पाकिस्तानी सेना एवं घुसपैठियों को खदेड़ कर विजय हासिल की। ब्रिगेडियर ने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया है।यह हमारे प्रोत्साहन के प्रतीक है। इनकी कुर्बानी कभी जाया नहीं करती कारगिल विजय में हमारे जब वीर जवानों की पराक्रम दिखी। जवानों ने अपने देश के लिए अपनी जानू की कुर्बानियां दी है। देश में हमेशा याद रखेगा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब रेजीमेंट सेंटर में रन फॉर फन का आयोजन किया गया। जिसमें सेंटर के अधिकारी एवं अन्य पदों में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी की।