भुरकुंडा। मेनरोड भुरकुंडा स्थित साई मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन गुरूवार को पुरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोचारण के साथ साई बाबा प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा, वेदी पुजन, हवन, पुर्णाहूति और भंडारा के साथ महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव में आचार्य परमेश्वर चौबे, महेन्द्र पांडेय, शशिकांत उपाध्याय, अनिल पांडेय, पंडित सुधीर मिश्रा, विकास मोहन मिश्रा और जर्नादन गिरी ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान साई बाबा के जयकारे से पुरा खेत्र मंदिर परिसर सहित पुरा क्षेत्र गुंजयमान होता रहा। पुजा अर्चना के लिए सैकडो की संख्या में महिला-पुरूषों की भारी भीड उमडी। पुजा अर्चना के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडो श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव में बतौर यजमान बृजलाल सिन्हा और अजय गुप्ता सपत्नी शामिल थे। महोत्सव में प्रदेश बीस सुत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने साई बाबा की पुजा अर्चना की। महोत्सव को सफल बनाने में जगतार सिंह, हरिनारायण साहनी, राजकिशोर पांडेय, राजकुमार मंडल, मुन्ना यादव, विनोद शर्मा, सतीश मोहन मिश्रा, अमित शर्मा, मनोज साई, अशोक सोनी, मुकेश गुप्ता, रवि सागर, राजेश कुमार, दीपू अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अरूण कुमार, राजेश, पिंटु, बुधन, गुड्डू सिन्हा, सुबोध सिन्हा, कमलेश भारती, अजय, अजीत, हर्ष, गोलू, प्रवीण, परमजीत कौर, मन्नु सहित दर्जनों साई भक्त ने सराहनीय योगदान दिया।