रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़। सेल कर्मियों के लंबित वेज रिवीजन एंव अन्य मांगों के लेकर एस आर यू इफिको मेन गेट पर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया।संयुक्त मोर्चा यूनियन प्रतिनिधियों ने कहां की यह लड़ाई किसी भी यूनियन की नहीं है यह हमारे आपके आने वाले अच्छे भविष्य के लिए है हमें अपनी एकता दिखाना होगा। 30 जून को सेल के सभी यूनिटों में बेहतर वेतन समझौते लेकर हड़ताल को सफल बनाना होगा।
01 जनवरी 2017 से वेतन पुनर्निर्धारण होना था जो कि इन 54 महिनों में नही हो सका। दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम कर्मचारियों के प्रति सेल प्रबंधन का व्यवहार विद्वेषपूर्ण है। कर्मचारियों के दम पर उत्पादन का कीर्तिमान रचने वाले यूनिटों में अधिकारियों को ढेर सारी सुविधाएं दी जाती हैं,। वहीं कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है।
कर्मचारियों का गुस्सा जायज है, आज शाम तक यदि प्रबन्धन उचित निर्णय नही कर पाता है तो कल कर्मचारियों के आक्रोश का अभूतपूर्व परिणाम सेल की यूनिटों में दिखाई देगा। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में श्रमिक नेता खोगेन्द्र सांव , के,डी मिश्रा , आनंद प्रताप सिंह, मुस्तफा अजाद, संतोष कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पार्थ कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, राजू वर्मा, महेश यादव, अवधेश प्रसाद सिन्हा, प्रेम कुमार, मंगलेश्वर गोप, उद्धरेज सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, तुलेश्वर प्रसाद, महेश कुमार महतो, अनुज कुमार, दिवाकर गिरी, सुभाष राम, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।