बरही में अनुमंडल स्तर पर 16 को होली मिलन समारोह
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही अनुमंडलीय केश कलाकार सैलून संघ समाज समिति की एक बैठक प्रखंड परिसर स्थित पार्क में किया गया। बैठक की अध्यक्षता बरही अनुमंडलीय अध्यक्ष गोविन्द ठाकुर व संचालन गणेश ठाकुर ने की। मौके पर संगठन की मजबूती एवं आगामी 16 मार्च को बरही अनुमंडल स्तरीय होली मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर प्रस्ताव लिया गया। वहीं विचार विमर्श कर बताया गया कि 16 मार्च मंगलवार को होली मिलन समारोह बरही गया रोड स्थित मधुलिका पैलेस में किया जाएगा। गोविंद ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील करते हुए संगठन मजबूती पर बल देने की बात की। बैठक में बरही अनुमंडलीय अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, सचिव गणेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, संगठन मंत्री पप्पू ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, चौपारण के मो. समसुद्दीन अंसारी, मो जमाल, सकलदेव शर्मा, संजय ठाकुर, गोरियाकरमा के संतोष ठाकुर, राजेश ठाकुर, बरही प्रखंड अध्यक्ष शमशेर अंसारी, सचिव जियाउल मुस्तफा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, विनय ठाकुर, गुड्डू अंसारी, सुधीर ठाकुर, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष घमंडी ठाकुर, मनोज ठाकुर, पदमा प्रखंड अध्यक्ष विजय ठाकुर, रोमी पंचायत मोहन ठाकुर, छोटू शर्मा, शिव शंकर ठाकुर, मुकेश ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, नईतांड करियातपुर बरसोत के राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, सकलदेव ठाकुर, नरेश ठाकुर, बद्री ठाकुर आदि मौजूद थे।