चतरा। 5 जून को जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में उपायुक्त दिव्यांशु झा व डीएफओ नार्थ थंगा पांड्यं के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दोनो अधिकारियों संग डीडीसी सुनील कुमार सिंह, एसी संतोष कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, एसडीओ मुमताज अंसारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, डीएसई जितेंद्र सिन्हा, जिला खेल कूद पदाधिकारी प्राण महतो आदि ने पौधारोपण किया। पौधारोपण के पश्चात सभी ने स्टेडियम के बाहर उगे झंडियों की सफाई में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाया। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने में अहम योगदान देने की अपील करते हुए पर्यावरण संतुलंन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण अवश्य करें। ज्ञात हो कि इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।