रामगोपाल जेना
चाईबासा: झरखंण्ड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के प्रदेश संस्थापक वा अध्यक्ष जनाब शकील अहमद वा युथ प्नदेश प्रभारी अमीर राशिद के सहमती के बाद युथ प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मुतांका के द्वारा पश्चिम सिंहभूम निवासी शाहबाज अंसारी उर्फ राज को पश्चिमी सिंहभूम युथ कमिटी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच यूथ संगठन मंत्री इरशाद अहमद द्वारा प्रेषित मनोनयन पत्र में कहा गया है कि आप के द्वारा संगठन हित मे किए गए कार्यों एवं कर्मठता को देखते हुए आप को पश्चिमी सिंहभूम यूथ कमिटी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जा रहा है।हमे पूर्ण बिश्वास है कि आप संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए साथ ही पार्टी संगठन के बिस्तार एवं मजबूती करण करने में अहम भूमिका निभाएंगे।छात्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब सईद रहमत ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम कमेटी को जिस तरह एक नौजवान का जरूरत था वह शाहबाज अंसारी उर्फ राज की तरह मिल गया मुझे विश्वास है इनके नेतृत्व में पूरे जिले का नाम रोशन करेंगे।जिलाध्यक्ष शाहबाज अंसारी उर्फ राज ने स्वयं को जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रदेश युथ प्रभारी आमिर राशिद के प्रति आभार आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास ब्यक्त करते हुए प0 सिंहभूम जिला युथ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।मैं हर सम्भव उनके बिश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करगे,मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद अमजद, सचिव मोहम्मद नवाब,शहरूख, मोहम्मद अरबाज, एजाज अहमद, तौसीफ, साहिद प्रवेज, मोहम्मद अतील, रिजवान, नसीम, समीर, नूर आलम उपस्थित थे।