मेदिनीनगर: शहीद दिवस पर आज एआईएसएफ ने भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुजीत पाण्डेय ने की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये सुजीत ने कहा कि अंग्रेजो के सामने ना झुकने वाले वीर थे शहीद भगत सिंह। आज के युवाओं को उन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। आज के दिन अंग्रेजों के सामने न झुकते हुये शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव ने खुशी-खुशी फांसी को गले लगा ली। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी भारत उनके सपनों का भारत नहीं बना है। इसके लिए हम सभी को मिलकर उनके सपनों को पूरा करना है। आज के अभिभावनों को अपने बच्चों को भगत सिंह की जीवनी बतानी चाहिए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानेश्वर कुमार, सूरज कुमार, अमित पाण्उेय, मुकुल दुबे, रामा सिंह, पवन सिंह, बादल पाण्डेय, बब्लू सिंह, सुजीत कुमार मंटू खलको आदि मौजूद थे।