बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बोकारो थर्मल के भाजपा कार्यालय मे डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस के रूप में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओ ने मनाया साथ ही वृक्षारोपण भी किया।
बताते चले कि जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृती दिवस के रूप में मना रहे हैं बोकारो में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता।
बोकारो में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले उनके फोटो पर माल्यार्पण किए उसके बाद उनकी याद में पेड़ लगाए गए।
बोकारो में भाजपा के जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि उन्हें देश की अखंडता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कश्मीर के परमिट को तोड़ा जहाँ अलग विधान, अलग निशान की व्यवस्था थी जिनको तोड़ते हुए वो कश्मीर में प्रवेश किया तो तत्कालीन सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जहाँ 23 जून 1953 को उनकी संदेहास्पद मौत हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके सपनों को प्रधानमंत्री मोदी जी ने साकार किया और धारा 370 को समाप्त कर एक विधान एक निशान के सपनों को साकार किया।