बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही अनुमंडल व प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरही के बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा। विद्यालय की बहन काव्या, दिव्या, पलक, अंबालिका, प्रियंका, सुलेखा, उजाला आदि ने रक्षा सूत्र बांध कर भारतीय परंपरा के अनुसार आरती तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी, आचार्य चंद्र मोहन मिश्र, रेशमी कुमारी, गुडविल कुमारी सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष गुरु देव कुमार गुप्ता, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता आदि उपस्थित थे।