जामताड़ा:नगर स्थित कायस्थ पाड़ा के सोशल वेलफेयर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं विभिन्न खेल संघों पदाधिकारी , सदस्यों के द्वारा पूर्व झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव दिवंगत अशोक भैया के पुण्य आत्मा के लिए श्रद्धांजलि एवं 2 मिनट की मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीए। स्वर्गीय अशोक भैया के युवावस्था के साथी खिलाड़ी गौतम मिश्रा ने उनके खेल के प्रति लगाओ एवं जीवनी के बारे में बताएं कि मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अशोक भैया सिर्फ जामताड़ा ही नहीं संयुक्त बिहार वर्तमान में झारखंड राज्य वॉलीबॉल खेल को जन चेतना के रूप में हमेशा एक अच्छे खिलाड़ी के साथ – साथ अभिभावक के रूप में जामताड़ा खेल जगत के वॉलीबॉल खेल को आगे बढ़ाने के लिए यहां पर राज्य स्तरीय एवं अंतर राज्य , सर्विसेज के बहुत सारे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन को कराकर जामताड़ा में वॉलीबॉल खेल को एक आयाम तक पहुंचाएं थे। वह खुद वॉलीबॉल के एक अच्छे खिलाड़ी थे उनके वॉलीबॉल के प्रति अगाध प्रेम के लिए झारखंड राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन ने अपने राज्य टीम में ऑफिशियल के रूप में कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किए थे। उनका वॉलीबॉल खेल से इतना लगाव था कि हर शाम को वॉलीबॉल जरूर खेला करते थे। देहांत के दो महीने पहले भी निरंतर खेल का अभ्यास करते रहे।आज वह हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनका कमी हम सभी जामताड़ा खेल जगत के खेल प्रेमी को हमेशा खेलेगी। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से गौतम मिश्रा , कंचन धीबर, तरुण दास, शिवनाथ घोष , अरुप मित्रा , नित्यानंद सिन्हा , शुभाशीष दास , चंचल भंडारी, दीनबंधु सिंह , दीपक दुबे, नितेश सेन , संदिप पाण्डे ,संजीत दास , जगन्नाथ दास, काजल दास, कौशिक मित्रा, संजय दत्ता, इम्तियाज अंसारी, मिलन दत्ता के अलावे सोशल वेलफेयर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दर्जनों सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।