बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आज पुलिस अधीक्षक बोकारो, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (नगर) तथा पुलिस उपाधीक्षक जैप 4 के साथ कोविड 19 से संक्रमित मरीजों के लिए इलेक्ट्रोस्टील ( वेदांता) कंपनी द्वारा सेक्टर 5 लाइब्रेरी मैदान में बनाए जा रहे 100 बेड टेंपोररी कोविड केयर सेंटर तथा झारखंड सशस्त्र पुलिस 4 में पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के लिए 20 बेड कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिया, साथ ही बोकारो जिला अंतर्गत अंतर्राज्यीय बोर्डर पर बनाए गए चेकपोस्ट- बारूडीह ( बालीडीह थाना) तथा जैनामोड़ ( जरीडीह थाना) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वहाँ उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को कोरोना से खुद का बचाव करते हुए चेकपोस्ट से गुजर रहे आम जनता को ई- पास होने पर ही झारखंड में प्रवेश करने के आलोक में लॉकडाउन को पूर्ण रूपेण प्रभावशाली रूप से लागू करने का निर्देश दिया, ड्यूटी पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों/ कर्मियों को मास्क, सैनीटाइजर, ग्लबस का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया और इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक करने का निर्देश दिया।