रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित आक्सीजन पार्क में झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. बैठक का संचालन महासचिव रमेश कुमार महतो ने किया. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 दिसम्बर 2021 से होने वाली झारखंड विधानसभा सत्र में विधायकों के माध्यम से प्रश्न काल के दौरान प्रश्न कराने की मांग को लेकर झारखंड के पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों से मिलकर मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया.
हमारी मांगें निम्नलिखित हैं-
झारखंड के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, +2 विद्यालय, कस्तुरबा गांधी विद्यालय , आवासीय विद्यालय, माडल विद्यालय, एवं प्रोजेक्ट विद्यालय में एक एक प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति किया जाय. झारखंड के सभी महाविद्यालयों, एवं विश्व विद्यालय में एक एक प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति किया जाय.
झारखंड के सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में एक एक प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति किया जाय.
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दिया जाय.
5. झारखंड में खेल विश्व विद्यालय की स्थापना किया जाय.
बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ का विस्तार किया गया.
उपाध्यक्ष- दिनेश बेदिया जिला- रामगढ़.
सचिव-आनंद रंजन, जिला-गढ़वा
सह सचिव- लीला वती अंशु, जिला- रांची.
कोषाध्यक्ष- तपेश्वर महतो, बोकारो.
बैठक में मुख्य रूप से प्रभात कुमार, संजय महतो, रमेश महतो, लीला वती अंशु, दिनेश बेदिया, आनंद रंजन, राजीव कुमार, विनय तिर्की, रंजीत लकड़ा, अजय तिर्की, जो वेश तिर्की, सोनू बड़ाईक सहित काफी संख्या में सभी जिला के प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे.