गिद्धौर(चतरा)। शनिवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी गिद्धौर प्रखंड पहुंचे। जहां भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार दांगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता व पुष्प माला पहनाकर श्री बाउरी का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही कोविड-19 से बचने के लिए प्रखंड वासियों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करने की बात पार्टी कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि आप सुरक्षित होंगे तभी गांव सुरक्षित होगा। गांव सुरक्षित होगा तो जिला सुरक्षित रहेगा तब राज्य व देश सुरक्षित हो सकत है। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड महामंत्री मनोज कुशवाहा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।