झरझरा में हुआ भूमिपूजन बिरसा जयंती पर झरझरा में प्रतिमा का होगा अनावरण
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव के सहयोग से चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की 36 प्रतिमा स्थापित होंगे। यह प्रतिमा पंचायतों में लगाया जाएगा। प्रतिमाओं का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। करीबन छह प्रतिमा बन के तैयार हो चुके हैं। इधर, विधायक श्री उरांव द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस पर होयोहातु पंचायत के झरझरा बाजार टांड में प्रतिमाओं की स्थापना करने का कार्य की तैयारी शुरु कर दी गई है। बुधवार को झरझरा बाजार टांड में ग्रामीणों के साथ स्थल का चयन हुआ। जहां पर भगवान बिरसा की प्रतिमा स्थापना करने को कार्य का शुभारंभ विधायक श्री उरांव द्वारा किया गया। बताया गया कि आगामी 15 नवंबर के दिन भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को बड़े धूमधाम से प्रतिमा अनावरण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा। मौके पर काफी संख्या में होयोहातु पंचायत के ग्रामीण मौजूद थे।