अस्थाई लाइसेंस वाली पटाखा दुकानें केवल सिदो- कान्हू मैदान में ही लगे : मोहम्मद जावेद हुसैन
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित महतो के साथ रामगढ़ शहर गोला रोड चट्टी बाजार स्थित पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने दुकान संचालकों के लाइसेंस, पटाखों के स्टॉक सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने वैसे सभी दुकानदारों जिन्हें पटाखों की बिक्री हेतु अस्थाई रूप से लाइसेंस दिया गया है उन दुकानों का संचालन केवल सिदो-कान्हू मैदान में ही करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।