गोड्डा: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा द्वारा लिखित पुस्तक ‘सच्चाई आपके द्वार’ का स्थानीय स्तर पर विमोचन सोमवार को किया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि इंद्रानी मिश्रा के किसी कारणवश समय पर उपस्थित नहीं होने के कारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव को मुख्य अतिथि बनाकर पुस्तक का विमोचन किया गया ।
पुस्तक विमोचन के बाद महिला कांग्रेस की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें नाहिदा परवीन को महिला कांग्रेस के जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। वहीं मिक्की मुर्मू को जिला महिला कांग्रेस के मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया। बैठक में कहा गया कि इस पुस्तक विमोचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, विनय ठाकुर, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राकेश रोशन, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल , आरती पांडेय, गोड्डा प्रखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जाहिदा खातून, मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष सिफत नाज, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष अनवरी बेगम, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी, सुंदर पहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष गुलशन आरा, बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला मरांडी आदि मौजूद थीं। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने मिलकर शपथ ली कि मोदी सरकार की खराब नीतियों का प्रचार गांव गांव तक किया जाएगा। महिला कांग्रेस मोदी सरकार की जन विरोधी विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए शहर से प्रखंड, प्रखंड से गांव, गांव से हर घर-घर तक जाएगी।