रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड के कुंदरू कला पंचायत के मुखिया शीला देवी एवं किशुन राम मुंडा द्वारा अपने पिता स्वर्गीय नारायण पहान के चौथी पुण्यतिथि पर दर्जनों किस्म के फलदार पौधा आम, जामुन, कटहल, करम, कदम ,अशोक सागवान ,गुलमोहर सहित कई प्रजाति के पौधारोपण किया गया ।तत्पश्चात मुखिया ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। पेड़ पौधा हमें फल फूल छाया लकड़ी देता है और वातावरण को प्रदूषित होने से रोकता है तथा जीव जंतुओं को शुद्ध धाराप्रवाह ऑक्सीजन मिलता है वृक्षारोपण से पास पड़ोस का क्षेत्र फलदार और छायादार होता है इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम डेगलाल मुंडा, किशोर महतो, उमाशंकर महतो, बसंत महतो महेश महतो, आजसू नेत्री प्रियंका देवी, पिंकी देवीष अनोखी देवी, मालती देवी, शोभा कुमारी, कलावती देवी ,पार्वती देवी, निभा देवी ,सविता देवी ,पंचम देवी, दसवीं देवी, बेबी देवी सहित दर्जनों लोग वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल थे।