बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर त्रासदी में पेटरवार प्रखंड के 27 वर्षीय अमृत कुमार का निधान हो गया था। सोमवार को उपायुक्त राजेश सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में मृतक की आश्रित पत्नी श्रीमती विनीता कुमारी को तीन लाख का चेक सौंपा। इससे पूर्व भी विनीता को प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध करायी गई है।
उपायुक्त ने विनीता से कुशल क्षेम पूछा। कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वह प्रशासन को उसकी जानकारी दें। उसे हर संभव सहयोग किया जाएगा।उन्होंने अब तक प्राप्त सहायता राशि के संदर्भ में भी जानकारी ली और सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभ पहुंचाने की बात कहीं।