पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्व लक्ष्मण गिलुवा जी के आवास पहुंचे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: गुरुवार 10 जून, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व पश्चिम सिंहभूम सांसद स्व लक्ष्मण गिलुवा के घर पहुंचे। श्री प्रकाश ने स्व लक्ष्मण गिलुवा के परिवार एवं उनकी धर्मपत्नी मालती गिलुवा से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान दीपक प्रकाश ने स्व लक्ष्मण गिलुवा के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि हमारे पर्टी का संगठन आपके साथ हमेसा खड़ा है। उन्होंने कहा, स्वर्गीय लक्ष्मणा गिलुवा कोल्हान क्षेत्र के या कहे कि पूरे झारखंड के बड़े नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने संगठन और समाज के लिए अनेक कार्य किये है। ऐसे अचानक उनका हम सब को छोड़कर चले जाना पार्टी संगठन और समाज के लिए अपूरणीय छाती को दरसात है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू पूर्व प्रदेश बिस सूत्रीय उपाध्यक्ष राकेश उपस्थित थे। साथ ही सरायकेला खरसावां संगठन प्रभारी जे.बी.तुबिड, जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, पुतकर हेंब्रम, चुमनु उरांव, एस्टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, एस्टी मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, जिल महामंत्री प्रताप कटिहार, जगदीश पाठ पिंगुवा, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, संजय अखडा, दिनेश चंद्र नंदी, चम्बरू चतोंम्बे, मधुसूदन तुबिड, चाईबासा नगर प्रभरी शेष नारायण लाल, एस्टी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बोदरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन झा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अक्षय खत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पासवान, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष हारिस मुंडा, नगर महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, मीडिया प्रभारी अर्जित वर्मा, नगर मंत्र अभय साह राजेश पासवान।