महागामा। सोमवार को 54 फीट का कांवर लिए कांवरियों का जत्था महागामा पहुंचा। कांवरियों के विश्राम के लिए महागामा स्थित मोहन आदर्श मध्य विद्यालय में पूर्व विधायक अशोक भगत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक सेवा शिविर लगाया गया था। जहां कांवरियों के लिए दवाई, शरबत, नाश्ता एवं पानी की व्यवस्था की गई थी। कांवरिया दिनेश पोद्दार ने बताया कि हमलोग हर साल 54 फीट का कांवर लेकर पैदल भादो माह में बासुकीनाथ मंदिर जाते हैं। बताया कि एकादशी के दिन बिहार राज्य के कहलगांव स्थित गंगा जल लेकर जाते हैं। इस यात्रा में लगभग छह सौ लोगों की संख्या होती है। बताया कि यात्रा में दूसरे राज्य के भी लोग शामिल होते हैं। नेपाल, बंगाल, यूपी और बिहार के लोग शामिल रहते हैं।उन्होंने बताया कि लगभग 23 साल से 54 फीट की कांवर लेकर हमलोग जा रहे हैं। बताया कि यह यात्रा लगभग तीन दिनों की होती है। साथ ही बताया कि एक दिन में लगभग 80 किलोमीटर तक की यात्रा पैदल चल कर करते हैं। वहीं पूर्व विधायक अशोक भगत के द्वारा कांवरियों को नाश्ता कराया गया। साथ ही कांवर के पास फीता काटकर कांवरियों को विदा किया गया। इस मौके पर ब्रजेश मंडल, अभिषेक मंडल, सूरज जायसवाल, मुरारी चौबे, प्रदीप, बासु सहित अनेकों कार्यकर्तागण मौजूद थे।