रजरप्पा(रामगढ़): गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार बुधवार को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत दोहाकातू पंचायत के लोलो निवासी सहदेव महतो के पिताजी स्व. शिवनंदन महतो मृत्यु पिछले सप्ताह हो गई थी। मृतक के परिजन काफी गरीब है। जिसे देखते हुए समाजसेवी धनेश्वर महतो उर्फ डीएम द्वारा स्व. शिवनंदन महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में आजसू पार्टी की ओर से आटा, चावल, चना व तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री देकर उनके परिजनों को सहयोग किया गया। साथ ही शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। धनेश्वर महतो ने शोक संतप्त परिवार से कहा कि गरीब परिवार लोगों की सेवा करना ही आजसू पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। इस सहायता को प्रदान करने मे मुख्य रुप से दोहाकातू पंचायत मुखिया कलावती देवी, कुंदरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि किशुन राम मुंडा, रामगढ़ प्रखंड के उपाध्यक्ष सतीश आर्यन, प्रदीप कुमार महतो, अरजलाल महतो, तुलाराम महतो, दौलत महतो, मिठन महतो, मनीष महतो, अनिश महतो, सूरज मुंडा, बालगोविंद मुंडा, कलावती देवी, रवीना देवी एवं शोकाकुल परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।