चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग) ब्लॉक मोड़ स्थित दुर्गा मंडप में आयोजित दुर्गा पूजा शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए बरही विधायक (MLA) उमाशंकर अकेला यादव ने पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पहली बार चौपारण में भव्य व आकर्षक पंडाल बनाया गया था। कहा इस वर्ष से पूजा समिति पदाधिकारियो को समान्नित करने की परिपाटी की शुरुवात किया गया है जिसे हर वर्ष किया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, मनोज यादव, भोला राणा, राजेन्द्र राणा, लव सिंह, मनु भगत, बालकिशुन यादव राजेंद्र भगत, शिव सिंह संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।