कुंदा(चतरा)। चक्रवाती तूफान ने कुंदा प्रखंड में काफी तबाही मचाई है। तूफान से कुंदा प्रखंड क्षेत्र में जहां दर्जनों पेड़ धरासाही हो गये, वहीं कई स्थानों पर बिजली के खंभे व 11000 विद्युत तार टूट कर गिर गये। जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिते शाम अचानक आए आंधि-तुफान व वर्षा से बौधाडीह पंचायत निवाशी आशीष ठाकुर का बॉउंडरी गिर गया जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके अलावे उमेश पासवान, इंद्रदेव पासवान, उमेश पासवान, रामदेव ठाकुर, सतेन्द्र ठाकुर, विजय यादव, गहन ठाकुर, रामविलास पासवान का खपड़ैयल एवं अल्बेस्टर का हवा में उड़ गया। जिससे संबंधित लोगों को रहने में काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में प्रभावितों ने अंचल से आपदा के तहत सहायता की गुहार लगाई है।