संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग) : कांग्रेस का रांची स्थित झारखंड प्रदेश सभागार में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का स्वागत समारोह किया गया। इस अवसर पर बरही से जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, अशरफ अली, अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी संजय कुमार आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि समारोह में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में केदार पासवान का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बीच बरही से पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने केदार पासवान को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। विदित हो कि केदार पासवान बरही प्रखंड के निवासी है। केदार पासवान कांग्रेस अनुसूचित जाति का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बरही के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बरहीवासियों में भी काफी खुशी की लहर है।